मातृ सम्मेलन संपन्न
मातृ सम्मेलन संपन्न
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर छापीहेड़ा में आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को मातृसम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री सीमा दीदी ब्रह्माकुमारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती लवीना निनामा (प्राध्यापिका), मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा सेठिया (शिक्षिका), विशेष अतिथि श्रीमती संध्या सेन (प्राचार्या)रही।कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जी पँवार ने रखी एवं अथिति परिचय विद्यालय की वरिष्ठ दीदी सीमा सोनी दीदी ने करवाया।
शिशु की शिक्षा मां के गर्भ से ही प्रारंभ हो जाती है। शिक्षा संस्कारयुक्त होनी चाहिए, इससे एक शिशु आदर्श नागरिक बन सकेंशहर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मातृसम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लवीना निनामा ने यह बात कही। उन्होंने बच्चों के प्रति माताओं के होने वाले दायित्व के संबंध में प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। बालकों का सर्वांगीण विकास करना है, शिशु के सर्वांगीण विकास के लिए माता ही सक्षम होती है।कार्यक्रम का संचालन श्वेता नागर दीदी ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेखा दीदी ने किया।




Comments
Post a Comment