सुदर्शन भवन लोकार्पण

 विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छापीहेड़ा में सुदर्शन भवन का लोकार्पण एवं भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए आज दिनांक 27 फरवरी 2023 वार सोमवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान निखिलेश जी माहेश्वरी(मा. संगठन मंत्री विद्या भारती मध्य भारत प्रांत), कार्यक्रम केअध्यक्ष श्रीमान महेश जी चौधरी(मा. क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ मध्य क्षेत्र), विशेष अतिथि श्रीमान हेमंत कुमार जी सेठिया( माननीय प्रांत सहकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत), श्रीमान अंकित जी शुक्ला( माननीय विभाग समन्वयक,राजगढ़ विभाग)रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होगा सर्वांगीण विकास की बात सरस्वती शिशु मंदिर करता है देश में बहुत सारे सरकारी स्कूल है शिशु मंदिर की जरूरत क्या थी तो इसके लिए हम सबको देश की स्वाधीनता के कालखंड में जाना होगा और जब से देश आजाद हुआ तब से किसानों के लिए कृषि नीति बनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा नीति बनी उद्योगों के लिए उद्योग नीति बनी लेकिन देश को जिस चीज की जरूरत थी वहां नीति नहीं बनी और वह है शिक्षा नीति। इसलिए समाज के जो जवाबदार लोग है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जो देश की बात करते हैं देश के सर्वांगीण विकास की बात करते हैं हमको लगा कि हम परम वैभव कैसे पा सकते हैं जब हम अपनी युवा पीढ़ी को तैयार करें और इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में एक सरस्वती शिशु मंदिर प्रारंभ किया और आज देश में 24000 सरस्वती शिशु मंदिर है। कार्यक्रम में अतिथि,अभिभावक, पत्रकार एवं समाजसेवी लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी परिवार का योगदान रहा। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन विद्यालय की केशव बाल कल्याण समिति के सचिव वीरेंद्र कुमार जी रामपुरिया ने किया।










Comments