अटल टिंकरिंग लैब,कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ एवं शिशु वाटिका भवन लोकार्पण एवं पूर्वछात्र सम्मेलन
विद्या भारती मध्यभारत प्रांत
द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छापीहेड़ा में अटल टिंकरिंग लैब,कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ एवं शिशु वाटिका भवन लोकार्पण एवं पूर्वछात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ ।
जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण जी चौहान माननीय विभाग संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजगढ़ विभाग, मुख्य अतिथि रोड़मल जी नागर माननीय सांसद महोदय संसदीय क्षेत्र राजगढ़,मुख्य वक्ता निखिलेश जी माहेश्वरी माननीय संगठन मंत्री विद्या भारती मध्य भारत प्रांत, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश जांगेलवा प्रान्त प्रमुख ग्रामीण शिक्षा मध्य भारत प्रांत एवं चंद्रहन्स जी पाठक विभाग समन्वयक राजगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ
शिशु वाटिका के भवन लोकार्पण , कंप्यूटर लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब के शुभारम्भ के साथ हुआ।तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मीनारायण जी पंवार के द्वारा करवाया गया एवं अतिथि सत्कार केशव बाल कल्याण समिति के सम्मानीय पदाधिकारी द्वारा करवाया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने हमारा मार्गदर्शन किया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री लखन जी नागर द्वारा किया गया कार्यक्रम में पधारे समस्त आगंतुक महानुभाव एवं अतिथियों का आभार केशव बाल कल्याण समिति के सम्मानीय सहसचिव महोदय श्री विनोद जी सोनी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में समस्त आचार्य/दीदी परिवार ओर पूर्व छात्र एवं बहुत अधिक संख्या में सामाजिक बंधु सम्मलित हुवे।

















Comments
Post a Comment