प्रतिभा सम्मान समारोह
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर छापीहेड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें 85% से ऊपर आने वाले 24 भैया बहनों को सम्मानित किया गया,इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री विरेंद्र कुमार जी रामपुरिया,मुख्य वक्ता श्री बालचंद जी दांगी,मुख्य अतिथि श्री देवी लाल जी टेलर,विशेष अतिथि श्रीमती पुष्पा शर्मा थी। अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मीनारायण पंवार द्वारा किया गया। भैया लोकेंद्र प्रकाश नाथ ने 98% प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान बनाया
इसके लिए विद्यालय परिवार एवं केशव बाल कल्याण समिति की ओर से भैया को
प्रशस्ति पत्र व ₹5000 कि राशि प्रदान की गई। इसके साथ अन्य 23 छात्रों को
भी प्रशंसा पत्र एवं नगद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम मैं आभार प्रदर्शन
श्री मनोज जी शर्मा ने किया।




Comments
Post a Comment