बाल दिवस

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर छापीहेड़ा में बाल दिवस  बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें  मुख्य अतिथि नंदकिशोर जी दांगी कार्यक्रम के अध्यक्ष हुकम सिंह राजपूत (ग्राम भारती  तहसील प्रमुख) विशेष अतिथि विनोद जी सोनी ,बाबूलाल जी पाटीदार एवं प्रकाश जी शर्मा (पार्षद भाजपा)रहे। इस अवसर पर अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण जी पंवार ने कराया एवं कार्यक्रम का संचालन लखन जी नागर द्वारा किया गया। बाल मेले का आयोजन कुशाल जी दांगी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भैया बहनों द्वारा 43 दुकानें लगाई गई। जिसमें से प्रथम प्राथमिक विभाग में कृष्णा नागर, माध्यमिक विभाग में जयदीप पाटीदार, हाई स्कूल विभाग में कोमल नागर,हायर सेकेंडरी विभाग में दीपक दांगी का रहा। तथा  द्वितीय स्थान दुकानों का प्राथमिक विभाग में ललित राठौर, माध्यमिक विभाग में सुजल बसोड़, हाई स्कूल विभाग में श्रद्धा नागर एवं हायर सेकेंडरी विभाग में ज्योति गुप्ता का रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य एवं दीदी परिवार का विशेष योगदान रहा। इसमें सबसे आकर्षण का केंद्र लखन जी नागर द्वारा गाया गया  स्वरचित गीत बाल मेले पर बाल दिवस का दिन यह सुहाना खुशियां छाई है। रहा है। और अप्रत्यक्ष रूप से मुकेश जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। साथ ही साथ इस अवसर पर हमारे विद्यालय के परीक्षा प्रमुख श्री बालकृष्ण जी कुंभकार का जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा मनाया गया।












Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण