उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

नगर के मुख्य विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या  मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छापीहेड़ा का कक्षा दसवीं एवं 12  वीं  का परीक्षा परिणाम नगर के सभी विद्यालय से श्रेष्ठ  रहा! कक्षा दसवीं  में भैया अमित कारपेंटर पिता सुरेश जी कारपेंटर एवं बहिन साक्षी पाटीदार पिता दिनेश जी पाटीदार ने  95. 4 % अंक प्राप्त कर पूरे  नगर एवं जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया वही कक्षा 12 वीं में बहिन निशा विश्वकर्मा पिता रामचरण जी विश्वकर्मा ने विज्ञानं समूह में  88. 6  % अंक प्राप्त किए कक्षा दसवीं में 152  भैया / बहिनो  में से 135 भैया /बहिन प्रथम श्रेणी  में एवं 12  भैया /बहिन द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण  हुए कक्षा 12  वीं में 72 भैया बहिनो में से 65  भैया बहिन प्रथम श्रेणी में एवं 7 भैया बहिन द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए   इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा भैया बहनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री लक्ष्मीनारायण जी पवाँर एवं समस्त आचार्य परिवार ने भैया /बहनों को बधाई  देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी!

Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण