तीन दिवसीय योग चिकित्सा एंव ध्यान शिविर




पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में नगर में सरस्वती शिशु मंदिर छापीहेड़ा  में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है!  यह योग शिविर दिनांक 18 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित है! योग शिविर के प्रथम दिन स्वामी  विदेह देवजी महाराज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ के विभाग कार्यवाह हेमंत जी सेठिया ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद जी गुर्जर, भाजपा नेता बालचंद जी दाँगी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जी पँवार,एंव कृष्णावैली इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या मनीषा जायसवाल उपस्थित रही! योग शिविर में स्वामी विदेह देवजी महाराज ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर को सभी बीमारियों से मुक्त रखा जा सकता है! तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत योग के माध्यम से करना चाहिए!




Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण