*हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस समारोह*
नगर के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें केशव बल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बाबुलाल पाटीदार, सदस्य देवीलाल टेलर एवं बनेसिंह तंवर के आतिथ्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह हेमंत सेठिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा भारत माता की जय घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकली गई। सांस्कतिक कार्यक्रम की बेला में सर्वप्रथम अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीनारायण पंवार ने करवाया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मनोज भदौरिया, विशेष अतिथि मिलन सेठिया अध्यक्ष मयूर कदम एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला प्रचारक जितेंद्र भदौरिया का विशेष आथित्य प्राप्त हुआ। विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों की देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित अतिथियों, नगर के वरिष्ठजनों, एवं महानुभवों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रदर्शन मुकेश कुशवाह ने किया। इस पावन पर्व पर समस्त आचार्य दीदी परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।







Comments
Post a Comment