*भावभीनी आंखों से दी अटल जी को श्रद्धांजलि*



 नगर के विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर छापीहेड़ा के भैया बहनों एवं आचार्य परिवार द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी जी वाजपेई को भावभीनी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मी नारायण पवार ने भैया बहनों को अटल बिहारी जी वाजपेई के जीवन चरित्र पर मार्गदर्शित किया एवं उनको बताया कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं त्याग के साथ जीया। अटल जी ने देश के लिए इस प्रकार की उपलब्धियां प्रदान किए जिससे वो युगों-युगों तक याद रहे। सभी भैया बहनों एवं आचार्य परिवार ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।





Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण