पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह

*पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह*
नगर के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर मैं अध्ययनरत भैया बहिनों का पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह बड़े ही उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालन समिति के उपाध्यक्ष महोदय बाबूलाल जी पाटीदार सदस्य श्री दिनेश जी पाटीदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग कार्यवाह श्री हेमंत जी सेठिया विशेष अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश जी पाटीदार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया यह पुरस्कार वितरण भैया बहिनों द्वारा वर्ष भर की सांस्कृतिक बौद्धिक शारीरिक अन्य गतिविधि एवं विद्यालय समाज का नाम प्रांत एवं क्षेत्र स्तर तक गौरवान्वित करने वाले भैया बहनों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया विद्यालय द्वारा कुल 453 छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया गया। अतिथि परिचय विद्यालय श्री लक्ष्मी नारायण जी पवार ने करवाया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में श्री पुष्पराज सिंह जी रामप्रसाद जी कारपेंटर मिलन जी सेठिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सोना मनोज सेठिया भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा द्वादशी के भैया बहनों का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हमें जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह जी खींची बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक श्रीमती मनीषा भार्गव राजगढ़ विभाग समन्वयक श्री चंद्रहंस जी पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संचालक श्री लक्ष्मी नारायण जी चौहान विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष महोदय श्री ओम प्रकाश जी गुप्ता राजगढ़ विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद जी दुबे का आथित्य प्राप्त हुआ। उपस्थित अतिथियों का शाल एवं श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया तत्पश्चात दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया कक्षा द्वादशी के भैया बहनों ने अपने अनुभव कथन के सामने प्रस्तुत किए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने भीतर के विद्यार्थी भाव को हमेशा जीवित रखना चाहिए दीक्षांत समारोह शिक्षा का समापन नहीं वरन एक चुनौतीपूर्ण जीवन का आगाज है शिशु मंदिर के छात्र यहां से जाने के बाद के जिस स्थान पर भी रहते हैं अपनी एक अमिट छाप बनाते हैं। अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे।
दीक्षांत समारोह के अंत में कक्षा एकादशी के भैया बहनों को द्वादशी के भैया बहनों द्वारा ज्ञान का दीपक प्रदान किया गया





Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण