प्रबंध समिति जिला सम्मेलन का आयोजन
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्य भारत प्रांत भोपाल द्वारा आयोजित प्रबंध
समिति जिला सम्मेलन का आयोजन नगर के केशव बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित
विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर मैं किया गया समिति सम्मेलन शुभारंभ मध्य
प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रविंद्र जी कामहेरे विद्या
भारती मध्य भारत प्रांत के माननीय संगठन मंत्री श्री हितानंद जी शर्मा
क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख श्री राजेंद्र जी परमार क्षेत्रीय शिशु वाटिका
प्रमुख श्री हुकुम चंद जी भुवंता राजगढ़ विभाग समन्वयक श्री चंद्र
हंस जी पाठक एवं जिला प्रतिनिधि श्री चंद्रकांत जी त्रिपाठी के द्वारा दीप
प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम में जिले से आई हुई सभी समितियों द्वारा
अपने अपने विद्यालय की उपलब्धियां संसाधन विकास परीक्षा परिणाम एवं
संख्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया माननीय संगठन मंत्री हितानंद जी
शर्मा ने बताया कि बालक पालक आचार्य प्राचार्य एवं संचालन समिति विद्यालय
के पंच प्राण कहे जाते हैं जिनके द्वारा संपूर्ण विद्यालय का क्रियान्वयन
किया जाता है उन्होंने बताया कि हमें अपने कार्यों का सिंहावलोकन करना
चाहिए इसी क्रम में भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रविंद्र जी
कामहेरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
प्रदान करना है हमारा विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र होना चाहिए
कार्यक्रम का संचालन विभाग समन्वयक महोदय श्री चंद्र हंस जी पाठक द्वारा
किया गया इस सम्मेलन में जिले के कुल 17 स्थानों से 97 समिति सदस्य उपस्थित
थे कार्यक्रम के अंत में केशव बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा
कार्यक्रम में सहभागी सभी सदस्यों को उपहार भेंट किए गए कार्यक्रम के सफल
संचालन में विद्यालय प्राचार्य श्री लक्ष्मीनारायण जी पवार एवं समस्त
आचार्य दीदी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




Comments
Post a Comment