*सरस्वती शिशु मंदिर छापीहेड़ा में हर्षोल्लास से मना सामूहिक रक्षा बंधन पर्व*
भाई बहन के निस्वार्थ भाव का प्रतिक पवित्र प्रेम व स्नेह व विश्वास का अटूट रक्षाबंधन का पर्व नगर के विद्यालय स शि मं में सामूहिक संपन्न कराया गया। जिसमे विद्यालय की बहिनो ने भैयाओं को रक्षा सूत्र बांधे। कार्यक्रम की खास बात यह रही की बहिनो ने स्वदेशी व हस्त निर्मित राखियो का ही प्रयोग किया। भैयाओं ने भी बहिनो की हरदम रक्षा व परस्पर सहयोग व स्नेह देने का वचन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जी पंवार ने समस्त भैया व बहिनो को रक्षा बंधन पर्व का महत्त्व बताते हुए कहा की यह पर्व पवित्र व स्नेह का बंधन है। सभी भैयाओं से कहा की आवश्यकता पड़ने पर सभी बहिनो की हर संभव सहायता व रक्षा करे। कार्यक्रम में सभी आचार्य दीदियों का सहयोग प्राप्त हुआ।




Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण