आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन 
नगर के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर छापीहेड़ा में नवीन शिक्षा सत्र 2017-18 में शिक्षकों की भर्ती हेतु सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्य भारत प्रांत की योजना से आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमे नगर एवं आसपास के क्षेत्र से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा मे उत्तीर्ण प्रतिभागियो का साक्षात्कार दिनांक 09-04-2017 को सरस्वती शिशु मंदिर ब्यावरा मे सम्पन्न होगा। जहा प्रांत की योजना से प्रबुद्धजन प्रतिभागियो का साक्षात्कार लेकर कुशल एवं अनुभवी आचार्य/दीदियो का चयन करेंगे। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए श्रीमति रंजना अग्रवाल, बालकृष्ण जी कुंभकर तथा पवन जी  टेलर का सहयोग प्राप्त हुआ।

 

Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण