सत्र की अंतिम शिशु मातृगोष्ठी सम्पन्न

नगर के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर छापीहेड़ा में इस सत्र की अंतिम शिशु मातृगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध कक्षाओं की माताएँ उपस्थित थी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ग्राम भारती शिक्षा समिति के तहसील प्रमुख श्री चन्द्रशेखर जी टैगोर एवं जिला समिति के सह सचिव डॉ रामप्रसाद जी कारपेंटर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री टैगोर जी ने माताओं का मार्ग दर्शन करते हुये कहा की यदि भैया बहिनों को परम वैभव के शिखर पर पहुचाना है, तो माताओ को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी तथा संस्कारों के माध्यम से अभिमन्यु जैसे बालक के जन्म की परिकल्पना को साकार करना होगा। इसी श्रंखला मे डॉ रामप्रसाद जी ने भी माताओ का मार्गदर्शन करते हुये कहा की भैया बहिनो को बचपन मे दिये गए संस्कार जीवन भर उनका मार्गदर्शन करते है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्री शशिकान्त कश्यप ने आभार प्रदर्शन किया।






Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण