*दीक्षांत समारोह में छात्रो को मिली भावभीनी बिदाई*
स.शि. मं. छापीहेड़ा में आयोजित दीक्षांत समारोह में कक्षा द्वादशी के छात्रो द्वारा एकादशी के छात्रो को ज्ञान का दीपक प्रदान कर नम आँखों से भावभीनी बिदाई दी गई। दीक्षांत समारोह का प्रारम्भ उपस्थित अतिथि बिठलदास जी शर्मा, गोपाल जी शर्मा, रामगोपाल जी दांगी तथा बाबूलाल जी पाटीदार तथा प्राचार्य शशिकांत कश्यप के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।।
दीक्षांत समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपने आशीष वचनो में बताया की शिक्षा का कभी अंत नही होता व्यक्ति अपने संपूर्ण जीवन कल में नित्य कुछ नया सीखता रहता है। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का हमेशा उन्नयन करते रहे।शिशु मंदिर योजना को अपने उत्तम चरित्र। व आचरण के माध्यम से पहुचाते रहे। इस विद्यालय से प्राप्त संस्कारो को हमेशा अपने पास संजोये रखे। कार्यक्रम के अंत में द्वादशी के छात्रो ने अपने अनुभव बाटे तथा एक दूसरे को नम आँखों से बिदाई दी।द्वादशी के छात्रो ने प्रतिक चिन्ह स्वरुप माइक डेस्क विद्यालय को प्रदान की। अंत में आभार प्रदर्शन पाली प्रमुख राधेश्याम जी दांगी ने किया।समस्त जानकारी मिडिया प्रभारी पवन कुमार टेलर ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन भवन लोकार्पण