*हर्षोउल्लास से मना गणतंत्र दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह*
स.शि. मं. छापीहेड़ा में गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही हर्ष के साथ संम्पन्न किया गया। विद्यार्थियो द्वारा नगर के मुख्या मार्गो से प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय में प्रातः रा.स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह हेमंत जी सेठिया,विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बाबूलाल जी पाटीदार,तथा सदस्य देवीलाल जी टेलर के द्वारा झंडा वंदन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमो का का प्रारम्भ उपस्थित अतिथियों हेमंत जी सेठिया,बाबूलाल जी पाटीदार,डॉ रामप्रसाद जी कारपेंटर,तथा मनोज जी भदोरिया मोनू के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। भैया बहिनो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रतिवर्षानुसार खंडेलवाल ग्रुप की और से विद्यालय के छात्र अमन कारपेंटर की कक्षा दसवी में प्रान्त की प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर एक हजार रूपये की नगद राशि शील्ड तथा प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय ले प्राचार्य शशिकांत जी कश्यप ने किया।समस्त जानकारी मिडिया प्रभारी पवन कुमार टेलर ने दी।




Comments
Post a Comment